Thursday 24 April 2014

ईमेल से फैक्स भेजे



अब आप बिना फैक्स मशीन के न सिर्फ अपने ईमेल से फैक्स भेज सकते बल्कि ईमेल पर रिसीव भी कर सकते है सुपरफैक्स डॉट इन के जरिए इस सुविधा का फायदा उठाया जा सकता है । फैक्स भेजने और रिसीव करने के बाद आपके मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भी आता है। इस सेवा के जरिए कई लोगो को एक साथ कॉपी भेजी जा सकती है। इस सेवा मे न तो एसटीडी आईउसडी फीस लगती है और न ही फैक्स मशीन ऑन लाइन या पेपर खर्च होता है। इस सुविधा के तहत आप अपना वर्चुअल फैक्स नंबर देकर ईमेल के जरिए पीडीएफ फाइल अटैचमेंट की तरह फैक्स प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उसी नंबर पर ईमेल करके फैक्स भेज सकते है। ये फैक्स आपके इनबॉक्स मे सेव रहते है। इस साइड पर जाकर रजिस्ट्‌ेशन के बाद आपको एक नंबर भी दिया जाता है जो आपका वर्चुअल फैक्स नंबर होता है।
इस सेवा के लिए आपको कुछ कीमत चुकानी पडती है। हालाकि 10 पेज भेजने या प्राप्त करने की सुविधा मुफ्त है लेकिन दो हजार रूपए मे 6 महीने के लिए आप अनलिमिटेड फैक्स प्राप्त और 350 फैक्स भेज सकते है। वही एक साल के लिए 300 रूपए मे फैक्स प्राप्त और 800 फैक्स भेज सकते है।

Thursday 17 April 2014

सब्जियां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं, यह सब जानते हैं लेकिन किस सब्जी में क्या विशेष स्वास्थ्यवर्धक गुण होता है, इसे लेकर अक्सर लोग अंधेरे में रहते हैं। इनके स्वास्थ्यगत गुणों के बारे में एक तरफ सदियों से चला आ रहा परंपराग‍‍त ज्ञान है, वहीं दूसरी तरफ आधुनिक अनुसंधानों से निकलकर आया नया ज्ञान भी है। कभी-कभी परंपरागत और आधुनिक निष्कर्ष मेल खाते हैं और कभी नहीं खाते। 




किस तरह की सब्जी शरीर के किस भाग के लिए लाभदायक है, तय करने का एक अनूठा तरीका सामने आया है। आइए जानते है इसके बारे में : 
जमीन से ऊपर उगने वाली सब्जियां 

जो सब्जियां जमीन से ऊपर उगती हैं, वे हमारे शरीर के ऊपरी भागों को विशेष लाभ पहुंचाती हैं। इसका कारण यह माना गया है कि इनमें ऊर्जा प्रवाह नीचे से ऊपर की ओर होता है। इनसे विशेष तौर पर गले, हृदय और फेफड़ों को फायदा होता है। जमीन की सतह से ऊपर उगने वाली हरी सब्जियों में क्लोरोफिल होता है। 

FILE


दरअसल इस क्लोरोफिल की मौजूदगी के कारण ही ये हरी होती हैं। इसके साथ ही इसमें कैरोटिन नामक तत्व भी होता है। इन हरी सब्जियों को खाने से फायदा यह होता है कि इनमें मौजूद क्लोरोफिल और कैरो‍टिन मिलकर हमारे रक्त की सफाई करते हैं, लिवर की कार्यक्षमता बेहतर बनाते हैं, आंतों को सेहतमंद रखते हैं और नए ऊतकों के निर्माण में मददगार होते हैं। मैथी, पालक, धनिया, हरी प्याज आदि इस दृष्टि से विशेष तौर पर लाभप्रद हैं। 
जमीन पर आड़ी उगने वाली सब्जियां 

जो सब्जियां आड़ी उगती हैं उनमें ऊर्जा का प्रवाह भी आड़ा होता है। माना जाता है कि ये शरीर के मध्य हिस्से के लिए खास तौर पर फायदेमंद होती हैं। पेट, आंतों और जननेंद्रियों को इनसे लाभ होता है। इनमें आलू, ककड़ी आदि शामिल हैं। 

FILE

सतह के करीब उगने वाली सब्जियां 

जो सब्जियां जमीन की सतह के पास उगती हैं, उनमें ऊर्जा का प्रवाह भीतर की ओर होता है। समझा जाता है कि इनसे शरीर के निचले अंगों में संतुलन आता है। फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज, कद्दू आदि इस श्रेणी में आते हैं। 

FILE

जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियां 

कुछ सब्जियां जमीन के नीचे उगती हैं लेकिन उनकी पत्तियां जमीन की सतह के ऊपर रहती हैं। बताया जाता है कि इन सब्जियों में ऊर्जा का प्रवाह ऊपर से नीचे की ओर होता है। इन्हें खाने से हमारे पाचन संस्थान को ऊर्जा मिलती है। ऐसी सब्जियों में गाजर और मूली प्रमुख हैं। 

FILE


कुल मिलाकर यदि हम सभी प्रकार की सब्जियां संतुलित रूप से खाएं तब पूरे शरीर को लाभ पहुंचा सकते हैं। किसी अंग विशेष की समस्या के लिए उसे लक्ष्यित लाभ पहुंचाने वाली सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

Sunday 30 March 2014

अब आप  Unlimited SMS भेजे और पैसा कमायें





आज मै आपको ऐसी साइट के बारें मे बता रहा हु जहा से आप विज्ञापन देखकर पैसा कमा सकते है अब इस साइट ने एक नई सुविधा सुरू करी है जिसके द्वारा आप 10 अलग अलग नम्बर पर SMS भेंज कर भी पैसा कमा सकते हो आज ही रजिस्टर करे और पैसा कमायें